9:42 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बारिश ने फिर से किसानों को दिया दर्द

मंगलवार की रात बारिश ने फिर से किसानों को दिया दर्द।

गेंहू की फसल पानी में सूख भी नहीं पाई कि फिर आई बारिश से पीली बालियां पडी काली।

उझानी-बदांयू 8 अप्रैल।

मंगलवार को हुई बारिश और चली आंधी ने एक बार फिर से किसानों को झकझोर कर रख दिया है। खेतों में खड़ी और जमीन पर कटी पड़ी फसल फिर से भीग गई। अब तो हालात यह हैं कि किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखने लगी हैं।

उझानी क्षेत्र में मंगलवार रात को हुई बारिश की मार किसानों पर पड़ी है। यहां पर खेतों में फसल की कटाई कर रहे किसानों ने कटाई का काम छोड़कर घर की सुधि ली। गांव नरऊ में कई खेतों में बारिश का पानी भरा दिखाई दिया। इसके कारण लोगों को बीच में ही कटाई छोड़नी पड़ी।

लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से फसल में काफी नुकसान दिखाई दे रहा है और फसल भी देरी से घर आ पाएगी।

भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष अमित तोमर ने बारिश से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग अधिकारियों से की है।

मंगलवार की शाम करीब पांच बजे अचानक तेज अंधड़ के साथ आई बारिश ने किसानों की चिंता और भी बढ़़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से किसान पहले ही परेशान था। वहीं मंगलवार की रात आंधी के साथ पड़ने वाली बारिश ने किसानों की अंतरआत्मा को झकझोर कर रख दिया है।

देहात क्षेत्र में हुई बारिश की मार से किसान कराह उठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसानों को होने वाले नुकसान की भरपाई सरकार फसल बीमा के तहत खाते में हस्तांतरित करे। साथ ही सरकार किसानों के सरकारी देयों में छूट की व्यवस्था करते हुए हरसंभव मदद करे।

किसानों का कहना है कि बारिश के चलते फसल कंबाइन मशीन से भी नहीं कट पा रही है और भीगी फसल को मजदूर भी नहीं काट पा रहे हैं। कटाई के दौरान फसल के साथ गीली मिट्टी उखड़ती है। कटी फसल अब तो गलने लगी है और दीमक भी लग गई है। मजदूरी ज्यादा लग रही है और गेहूं का दाना काला पड़ रहा है। किसान रामसिंह ,श्यौराज, श्याम सिंह, सुनील कुमार, महावीर सिंह,ओमप्रकाश , जय सिंह, विष्णु कुमार, हरिप्रसाद , सुभाष , केसरी सिंह, धर्मेन्द्र सिंह आदि ने तहसील प्रशासन से फसलों का मौका मुआयना कर मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस