थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया में रविवार रात करीब 12 बजे एक भैंस चोरी होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि उस समय क्षेत्र में पुलिस गश्त भी जारी थी, लेकिन अज्ञात चोर भैंस को खोलकर ले जाने में सफल रहे।
जानकारी के अनुसार, वसीम पुत्र रिजवान उर्फ राजू की भैंस घर के बाहर गेट पर बंधी थी। देर रात अज्ञात चोर भैंस को खोलकर ले गए। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रात में जंगल सहित आसपास के कई स्थानों पर भैंस की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बताया कि भैंस अधिक दूर नहीं जा सकती, इसलिए आसपास के क्षेत्रों में तलाश और पूछताछ जारी है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में दो सिपाहियों की ड्यूटी रहती है। घटना के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। वहीं, पूर्व में भी गश्त के दौरान सिपाहियों के विश्राम करने की बात ग्रामीणों द्वारा बताई गई, हालांकि वर्तमान घटना में पुलिस द्वारा सक्रियता से तलाश की गई।
भैंस स्वामी वसीम ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि भैंस की कीमत लगभग 90 हजार रुपये थी। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

