7:29 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सीटी बजी नहीं, इंटरसिटी चली, दिल्ली जाने के लिए पटरी देखते रह गए ?

सीटी बजी नहीं, इंटरसिटी चली, दिल्ली जाने के लिए पटरी देखते रह गए ?
बदायंू की बात – सुशील धींगडा के साथ
आजादी के सात दशक के बाद कल पांच अप्रेल से कासगंज से दिल्ली तक चलने वाली इंटरसिटी रेल चलने की घोषणा काफी जोर -शोर से हुई लेकिन रेलवे के कुछ नियमों ने ऐसा अडंगा लगाया कि बदायूं से दिल्ली जाने की चाहत रखने वाले बदायूं के नागरिक इंटरसिटी की सीटी सुनने का इंतजार करते रहे गए तमाम लोग दिनभर रेलवे की नई घोषणा का इंतजार करते रहे लेकिन रेलवे की ओर से इंटरसिटी का विस्तार होने और बदायूं पहुंचने का कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ और इसी के चलते बदायूं वाले एक बार फिर इंटरसिटी के चलने का इंतजार करते रह गए।

विज्ञापन एक्सप्रेस