4:06 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- रोडवेज बस-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, मचा हड़कंप

रोडवेज बस-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, मचा हड़कंप

बिसौली में तेज रफ्तार रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा फार्मटेक ट्रैक्टर एजेंसी के पास हुआ, जहां टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान मोटीपुरा निवासी विकास (35) के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस