कुंवरगांव (बदायूं)
मिशन शक्ति फेज-5 “दीदी अभियान” के अंतर्गत थाना कुंवरगांव में रविवार को थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं नशा मुक्ति भारत अभियान के बारे में भी अवगत कराया गया।
साथ ही बालिकाओं को उनकी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102/108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
कार्यक्रम के अंत में महिला कांस्टेबल मीना देवी तथा अन्य महिला कांस्टेबल द्वारा उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक रहने एवं जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

