4:06 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव। कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा, पहले दिन उमड़े श्रद्धालु

कुंवरगांव। कस्बा स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। पहले ही दिन कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्ति गीतों और जयकारों के बीच पूरा नगर धार्मिक रंग में रंगा नजर आया।

 

सुबह निकली कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर गायत्री शक्तिपीठ, रामलीला मोहल्ला, ग्राम देवता मंदिर, मौर्य मोहल्ला, होली चौक, मेन चौराहा, संकटमोचन हनुमान मंदिर, साप्ताहिक बाजार चौराहा और खाटू श्याम मंदिर होते हुए वापस ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंची। यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया, जिससे दृश्य आकर्षक बन गया।शाम को कथा के पहले दिन पुणे, महाराष्ट्र से आए कथा वाचक पंडित राम किशोर वशिष्ठ जी महाराज ने भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए जीवन में धर्म और संस्कारों की महत्ता बताई। उनके प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालु देर रात तक डटे रहे। आयोजन में मंदिर कमेटी अध्यक्ष शैलेन्द्र पाल सिंह के साथ रविन्द्र सिंह दद्दू, दीपक सक्सेना, संदीप शंखधार, लखन सिंह, अरविंद रावत उदय वीर सिंह आदि सक्रिय रूप से जुटे रहे। सभी ने व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी नगरवासियों के ओर से आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस