2:54 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

दिल्ली वाली रेल का खेल, ना जाने कब होगा मेल ?

दिल्ली वाली रेल का खेल, ना जाने कब होगा मेल ?
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
बदायूं वालों को बडा अरमान था कि इतने बडे स्तर से चलने वाली बात पांच अप्रेल को दिल्ली वाली रेल चलने से पूरी हो जाएगी लेकिन रेलवे द्वारा दिल्ली से कासगंज तक विस्तार होने के उपरांत चलने वाली इंटरसिटी रेल के लिए समय से बोगी की व्यवस्था ना होने के कारण दिल्ली वाली रेल एक बार फिर रूक गई। आम आदमी को लगता था कि इस बार सात दशक से तरस रहे बदायूं वालों दिल्ली वाली रेल मिल जाएगी लेकिन इस किन्तु और परंतु ने रेल के शुरू होने से पहले अपना खेल दिया दिया क्योंकि बात संचालन शुय करने की सोची होती तो दस – पांच दिन मौजूदा बोगियों को शुरू की जा सकती थी परंतु ऐसा नहीं हुआ और आज पांच अप्रेल भी निकल गई। आम आदमी को दुख तो इस बात का है कि एक बार फिर रेलवे ने बदायूं के प्रति वही व्यवहार फिर से दिखा दिया जो आजादी के बाद स ेअब तक बदायूं से किया जा रहा है और इसी के चलते लोगों को लगने लगा है कि बदायूं और केंद्र की राजनीति में सबसे लम्बी राजनेतिक पारी खेलने वाले चचा के चहेतों ने एक बार फिर ठगा सा देखने को मजबूर कर दिया है।
अब एक बात तो निश्चित है कि दिल्ली वाली रेल आज नही ंतो कल चलेगी जरूर इसमें कोई संशय आम आदमी को नहीं है लेकिन हमारे पालनहारों को इस बात को संज्ञान में लेना चाहिए कि हमेशा बदायूं से दोयम दर्जे का व्यवहार कराने वाले फिर काई नया अडंगा खडा करने में कामयाब ना हो पायें।

विज्ञापन एक्सप्रेस