2:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस:

बिसौली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम व एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

 

बदायूं जनपद की बिसौली तहसील में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी बदायूं श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से भाग लेकर आम जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम और एसएसपी ने हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करें। कई मामलों में मौके पर ही त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं का समाधान भी कराया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का न्यायोचित निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
इस दौरान राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना और उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को एक ही मंच पर सुनकर उनका प्रभावी समाधान करना है, जिससे लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

विज्ञापन एक्सप्रेस