8:10 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर।

बिसौली(बदायूं) बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-चंदौसी एमएफ हाईवे पर नगर में मंडी समिति के पास बीती देर-रात में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान अरविंद पुत्र श्रीकृष्ण के रूप में हुई है, वहीं सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस