1:08 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

श्री गुरु नानक जूनियर हाईस्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित

पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में दिनांक 4-4-26 को वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र छात्राओं को कार्यकारिणी के सभी सदस्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया । कक्षा PG में आराध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया प्राची ने द्वितीय स्थान तथा साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया कक्षा LKG में आराध्या वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया किशोरी ने द्वितीय स्थान तथा हमदान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा UKG-A में नमन वैश ने प्रथम स्थान सुभाना ने द्वितीय स्थान तथा सफिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, और UKG-B से श्रद्धा ने प्रथम स्थान अमारा ने द्वितीय तथा मिनाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा 1st A में पूर्वी श्रीवास्तव प्रथम, बॉबी द्वितीय तथा तन्वी जोशी तृतीय स्थान पर रहे, कक्षा 1st B में दक्षिका प्रथम ध्रुव देवल द्वितीय तथा विराट तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 2nd A में आर्यन रस्तोगी प्रथम, पीहू द्वितीय तथा हैदर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 2nd B में नव्या अरोड़ा प्रथम, हरमन कोचर द्वितीय तथा योगिता दिवाकर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 3rd A में अस्मित सिंह, अन्वी व मिष्टी प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पर रहे। कक्षा 3rd B से नवनीत कौर प्रथम, शिवांश गुप्ता द्वितीय तथा अरमान अली तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 4th में प्राची प्रथम, परी द्वितीय तथा इनाया तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 5th में आरव प्रथम, प्रीतिका अरोरा द्वितीय तथा अक्षय श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 6th से हिमांशी साहू ने प्रथम, अवनी गुप्ता ने द्वितीय व भूमि मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7th मे आराध्या गुप्ता प्रथम, शुभ रस्तोगी द्वितीय तथा आराध्या श्रीवास्तव तृतीय पर रहे। कक्षा 8th में यश कश्यप प्रथम, मोहित द्वितीय तथा सुम्बुल फातिमा तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी अलग से पुरस्कृत किया गया जिसमें कक्षा PG to UKG में UKG B से श्रद्धा ने 1500 में से 1497 , कक्षा 1st to 2nd में नव्या अरोरा ने 2400 में से 2363.5 तथा कक्षा 3rd to 8th में से अस्मित सिंह ने 2700 में से 2672 अंक प्राप्त कर यह पुरस्कार हासिल किया। सर्वाधिक उपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 8th से हर्षित कश्यप को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद उन बच्चों को पुरस्कृत किया गया जो वर्ष भर पूरी यूनिफार्म में विद्यालय आए जिसमें कक्षा PG में कृष्णा कक्षा LKG में राधिका कक्षा UKG A में हुमेरा तथा UKG B से जैस, कक्षा 1st A से आयशा बी तथा 1st B से दक्ष साहू कक्षा 2nd A से एलिज़ा बी तथा 2nd B से सीरत कौर कक्षा 3rd A से अराध्या राघव तथा 3rd B से आशी गुप्ता कक्षा 4th से दिव्यांश कक्षा 5th से आरुषी कक्षा 6th से इल्मा कक्षा 7th से पाखी तथा कक्षा 8th से देव देवल को पुरस्कृत किया गया। बैग कीपिंग के लिए कक्षा PG में गुनगुन कक्षा LKG में अर्श कक्षा UKG A में मानसी UKG B में अवनी साहू कक्षा 1st A में माही, 1st B में अवनी कक्षा 2nd A में अशिता गुप्ता, 2nd B में ज़ारा, कक्षा 3rd A में अलीशा सैफ़ी , 3rd B में सक्षम वैश कक्षा 4th में सामिया, कक्षा 5th में अमरीक सिंह कक्षा 6th में सुशांत साहू कक्षा 7th में हर्ष गुप्ता तथा कक्षा 8th में अन्वी साहू को पुरस्कृत किया गया। इसके उपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति नीलम अग्रवाल जी ने सभी बच्चों को आज के इस परीक्षाफल की बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी अनेजा जी, उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह जी उपाध्यक्ष वीना कोचर जी प्रबंधक एड ॰ राजेन्द्र अनेजा जी उपप्रबंधक सरदार रंजीत सिंह जी कोषाध्यक्ष संजय मलिक जी मनजीत सिंह जी एवं संजय कोचर जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुमारी सावली शर्मा व कुमारी परमीत कौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस