6:23 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – पूर्व सभासद के घर लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

बिसौली में पूर्व सभासद के घर लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

बिसौली के बजरंग चौक निवासी पूर्व सभासद व भाजपा नेता के घर अचानक आग लग गई। उस समय वह नगर से बाहर थे, जबकि उनकी पत्नी मेघा महाजन बच्चों के साथ पड़ोस में सुंदरकांड में गई थीं। घर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल चुका था। देर रात लौटे मोनू महाजन ने लाखों के नुकसान की बात कही है और रंजिशन आग लगाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस