2:55 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उलटी गिनती सीधा खेल, बीएल जीते सारे फेल, अब दिल्ली वाली चलेगी रेल ?

उलटी गिनती सीधा खेल, बीएल जीते सारे फेल, अब दिल्ली वाली चलेगी रेल ?
बदायंू की बात – सुशील धींगडा के साथ
आजादी के सात दशक के बाद बदायूं से दिल्ली तक चलने वाली उस रेल के संचालन की आाखिर उल्टी गिनती शुरू होने का समय आ गया। अब तक बरेली से दिल्ली तक चलने वाली इंटरसिटी का कासगंज तक विस्तार होने के बाद पांच अप्रेल को बदायूं में इंटरसिटी की सीटी सुनाई देगी जो बदायूं वालों को रोजाना सुबह बरेली होते हुए दिल्ली तक ले जाया करेगी और शाम को दिल्ली से बरेली होते हुए कासगंज जाते समय यात्रियों को बदायूं रेलवे स्टेशन पर उतारा करेगी।
बदायूं से दिल्ली तक रेलसेवा उपलब्ध कराने की पहली मांग संसद में बदायूं के तत्कालीन सांसद लगभग पांच दशक मु असरार अहमद ने उठाई थी जिसके बाद बदायूं के सांसद बनकर केंद्र सरकार में मंत्री बने शरद यादव के अलावा स्वामी चिन्मयानन्द, धर्मेंद्र यादव, डा संघ्मित्रा मौर्य, आदित्य यादव के अलावा सदर विधायक महेश गुप्ता ने काफी भागदोड की लेकिन तीस वर्ष के लम्बे समय तक आश्वासन के सिवा कोई परिणाम नहीं आया जबकि इस अवधि में राज्यसभा सांसद बनकर केद्र सरकार में मंत्री बने बदायूं निवासी बीएल वर्मा ने रेलमार्ग को लेकर ना जाने कितने प्रयास किए लेकिन मामला रेलवे की पत्रावली और सर्वे तक का सफर पूरा कर पाया जबकि बीते माह बदायूं के पूर्व और वर्तमान में आजमगढ के सांसद सदन में सपा के मुख्य सचेतक धर्मेद्र यादव ने संसद में बदायूं में रेल ना चलवाने तथा कोई विकास ना होने की बात कहकर सदन में मौजूद बदायूं निवासी मंत्री श्री वर्मा को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसके उपरांत और कुछ क्या हुआ यह पता नहीं परंतु एक पखवाडे में बदायूं वालों को रेल की सौगात मिल गई जो पांच अप्रेल को शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस