6:41 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – संविलित विद्यालय सुजानपुर में वार्षिक परीक्षाफल घोषित

विकास क्षेत्र बिसौली के संविलित विद्यालय सुजानपुर में वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस अवसर पर कक्षा एक से आठ तक के प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत किया गया। तदोपरांत विद्यालय में कक्षा 8 के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।समारोह में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा 7 के छात्र छात्राओं द्वारा कक्षा 8 के छात्र छात्राओं को उपहार भेंट किए गए । इससे पूर्व कक्षा 7 के छात्र छात्राओं ने कक्षा 8 की छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। साथ ही विद्यालय परिवार द्वारा स्कूल चलो अभियान का आरंभ किया गया। विद्यालय स्टाफ द्वारा गांव में स्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर कक्षा एक से कक्षा 8 तक प्रवेश दिलाने हेतु अभिभावकों से संपर्क किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, नीलम सक्सेना, साहू सावेंद्र गुप्ता, सुरजेश शर्मा, मोहित कुमार, सोमवीर सिंह,तेजेंद्र पाल, छत्रपाल सिंह,सूर्यभान सिंह, सुषमा देवी,प्रियंका आदि सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस