1:09 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं,- चित्रगुप्त मंदिर के विकास हेतु ट्रस्ट गठन की मांग

चित्रगुप्त मंदिर के विकास हेतु ट्रस्ट गठन की मांग

बदायूं, 02 अप्रैल। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बदायूं द्वारा अयोध्या स्थित श्री धर्महरि चित्रगुप्त मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विकास हेतु ट्रस्ट गठन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।

महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि यह मंदिर कायस्थ समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर के समुचित विकास एवं व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए ट्रस्ट का गठन अत्यंत आवश्यक है।

महासभा ने मांग की कि अयोध्या की गरिमा के अनुरूप मंदिर का विकास किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक सक्सेना, महामंत्री इंजी. धीरज सक्सेना, उपाध्यक्ष अशोक सक्सेना, महेश सक्सेना, रविंद्र मोहन सक्सेना, सदस्य दीपक सक्सेना, हिमांशु सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस