8:59 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- पुलिस मुठभेड़ में लूट की घटना को अंजाम देने वाला भूरा गिरफ्तार

बिसौली क्षेत्रांतर्गत पुलिस मुठभेड़ में लूट के एक अपराधी को किया गया गिरफ्तार ।
▪️ कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल, लूट की घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल तथा एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण में थाना बिसौली पुलिस द्वारा थाना पर पंजीकृत अभियोग 79/2026 धारा 309(4) बीएनएस में प्रकाश में आये अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 05.03.2026 को थाना बिसौली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शेखूपुरा के पास दो अभियुक्तगण द्वारा अपनी बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल पर एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने उससे 5250 -/ रु0 व उसका एक मोबाइल फोन लूट लिया गया था, पीड़ीत / वादी की तहरीर के आधार पर थाना बिसौली पर मु0अ0सं0 79/26 धारा 309(4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। दौराने चेकिंग द्वारा मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमें में वाँछित अभियुक्त गंगा एक्सप्रेस वे के ग्राम भानपुर की ओर जाने वाला है। उक्त सूचना पर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गया थोड़ी देर बाद मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे रुकने को कहा गया तो वह नहीं रुका और पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी, फायर पुलिस मुख्य आरक्षी के दाहिने हाथ में लगा, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम भूरा उर्फ नन्हे पुत्र सरनाम निवासी ग्राम सदरपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूँ बताया जिसके कबजे से एक अदद तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस, एक मोबाइल फोन (लूटा हुआ) तथा बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल बरामद हुई। घायल पुलिस कर्मी तथा घायल अभियुक्त को पुलिस सुरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल बदायूँ में भर्ती कराया गया है । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
भूरा उर्फ नन्हे पुत्र सरनाम निवासी ग्राम सदरपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूँ

पूछताछ का विवरणः-
पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त भूरा उर्फ नन्हे उपरोक्त से पूछताछ की गयी तो पूछताछ मे बताया कि मै अपने साथी के साथ मिलकर इस तरह की घटना को अंजाम देता हूँ, एक माह पूर्व भी हमने अपनी बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल से एक आदमी को लिफ्ट देकर ग्राम शेखूपुरा के पास एक्सप्रेस वे के अंडरपास के पास में उससे लगभग पाँच हजार रूपये व एक मोबाइल फोन लूटा था।

गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक
दिनांक 01.04.2026 को थाना बिसौली क्षेत्रान्तर्गत गंगा एक्सप्रेस वे के ग्राम भानपुर के अन्डरपास के पास

विवरण बरामदगी-
लूटा हुआ एक अदद मोबाइल फोन
लूट की घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल
एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर ।

आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 184/18 धारा 394/411/452 भादवि थाना बिल्सी जनपद बदायूँ
2. मु0अ0सं0 223/18 धारा 395/397/412 भादवि थाना बिल्सी जनपद बदायूँ
3. मु0अ0सं0 265/18 धारा 394/411 भादवि थाना बिल्सी जनपद बदायूँ
4. मु0अ0सं0 268/18 धारा 379 भादवि थाना बिल्सी जनपद बदायूँ
5. मु0अ0सं0 350/18 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बिल्सी जनपद बदायूँ
6. मु0अ0सं0 352/18 धारा 411/413/414/420 भादवि थाना बिल्सी जनपद बदायूँ
7. मु0अ0सं0 418/18 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बिल्सी जनपद बदायूँ
8. मु0अ0सं0 661/18 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना बिल्सी जनपद बदायूँ
9. मु0अ0सं0 662/18 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बिल्सी जनपद बदायूँ
10. मु0अ0सं0 212/19 धारा 398/401 भादवि थाना बिल्सी जनपद बदायूँ
11. मु0अ0सं0 213/19 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बिल्सी जनपद बदायूँ
12. मु0अ0सं0 155/22 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना बिल्सी जनपद बदायूँ
13. मु0अ0सं0 78/16 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना बिसौली जनपद बदायूँ
14. मु0अ0सं0 79/16 धारा 102/41 द0प्र0सं0 व 411 भादवि थाना बिसौली जनपद बदायूँ
15. मु0अ0सं0 69/22 धारा 325/323/504 भादवि थाना बिसौली जनपद बदायूँ
16. मु0अ0सं0 230/20 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ
17. मु0अ0सं0 340/20 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ
18. मु0अ0सं0 197/23 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना उघैती जनपद बदायूँ

गिरफ्तार करने वाली टीमः-
निरीक्षक सहनसरवीर थाना बिसौली जनपद बदायूँ मय पुलिस टीम ।

विज्ञापन एक्सप्रेस