6:23 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवर गांव – मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

कुंवर गांव

कुंवर गांव (बदायूं)। थाना कुंवर गांव परिसर में बुधवार को मिशन शक्ति फेज-5 ‘दीदी अभियान’ के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं यातायात नियमों के प्रति विस्तार से जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं नशा मुक्ति भारत अभियान के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
इसके साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल मंजू द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें किसी भी आपात स्थिति में इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस