7:54 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

Shri HarMilap Sanatan Dharma Public School में शैक्षणिक सत्र शुभारंभ

नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर Shri HarMilap Sanatan Dharma Public School में पवित्र सुंदरकांड का पाठ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर समस्त मैनेजमेंट, स्टाफ एवं विश्व हिन्दू परिषद की मातृ शक्ति के सदस्यों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
जय श्री राम के पावन नाम के साथ गूंजता वातावरण, भक्ति और आस्था से परिपूर्ण रहा। प्रभु की कृपा और हनुमान जी के आशीर्वाद से यह आयोजन अत्यंत मंगलमय बना।
इस आध्यात्मिक आयोजन के माध्यम से हमने सकारात्मक ऊर्जा और शुभ आशीर्वाद के साथ नए सत्र की शुरुआत की। हम आशा करते हैं कि हमारे सभी विद्यार्थी इस वर्ष उत्तम स्वास्थ्य, अच्छे संस्कार और उत्कृष्ट परिणामों के साथ आगे बढ़ें। ✨📚🙏
प्रभु श्री राम एवं हनुमान जी की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे और हमारा विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस