बदायंू की बात – सुशील धींगडा के साथ
एक समय वह था जब जिले के दातागंज क्षेत्र का तमाम क्षेत्र यूपी का चंम्बल कहलाता था फिर वह सह समय आया कि दातागंज का यही क्षेत्र प्रदेश सरकार द्वारा दातागंज क्षेत्र में सर्वाधिक विकास कराने को लेकर सुर्खियों में आया। प्रदेश सरकार की पहल पर सैजनी में एचपीसीएल प्लांट की स्थापना होना इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात थी लेकिन कुछ लोगों ने इसकों कहां से कहां लाकर रख दिया जो एचपीसीएम प्लांट में घुसकर दो अधिकारियों की हत्या कर दी गई और इस बात से आम आदमी को बहुत दुख हआ कि एचपीसीएल के अधिकारियों द्वारा पुलिस और प्रशासन को दी गई सूचनाओं और सुरक्षा की मांग के साथ थाने में दर्ज रिपोर्ट को अनदेखा करके ऐसे हालात बना दिए कि पिछली बातों को भूलकर नयी पहचान बनाने की राह पर चलने वाला दातागंज क्षेत्र एक बार फिर इस हत्याकांड के चलते बदनामी की राह पर चला गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

