7:54 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बदलाव -यूपी में आज आधी रात के बाद 8 नऐ नियम होंगे लागू

बदलाव -यूपी में आज आधी रात के बाद 8 नऐ नियम होंगे लागू।

बदांयू 31 मार्च।

यूपी में रात 12 बजे से 8 नए नियम लागू हो जाएंगे, जो आपकी जिंदगी को सीधे तौर पर प्रभावित करेंगे। इनमें से कुछ प्रमुख बदलाव हैं ।

अब ओला-उबर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है ,अब ओला-उबर जैसी कंपनियों को यूपी में रजिस्ट्रेशन कराना होगा और 5 साल बाद इसका रिन्यूअल कराना होगा।

गेहूं का MSP बढ़ा

गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 160 रुपए बढ़ाकर 2585 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है, साथ ही किसानों को 20 रुपए प्रति क्विंटल छनाई और सफाई के लिए भी मिलेंगे।

प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर लगेगा 2% अतिरिक्त विकास शुल्क।

नगर निगम सीमा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कराने पर 2% अतिरिक्त विकास शुल्क देना होगा।

हाइवे पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी।

नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स दरों में 5 से 45 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।

ATM और बैंकिंग नियम बदले ।

ATM से ट्रांजैक्शन फेल होने पर 25 रुपए की पेनल्टी लगेगी, और HDFC बैंक अब UPI विड्रॉल को भी फ्री ट्रांजैक्शन में गिनेगा।

रेलवे टिकट कैंसिलेशन नियय लागू ।

ट्रेन टिकट कैंसिल करने पर नए नियम लागू होंगे, जिसमें 72 घंटे पहले कैंसिल करने पर 25% और 24-8 घंटे पहले कैंसिल करने पर 50% किराया काटा जाएगा।

पैन कार्ड और आयकर नियम में भी बदलाव।

पैन कार्ड के लिए आधार कार्ड एज प्रूफ मान्य नहीं होगा, और सालाना 1 लाख रुपए से अधिक किराया देने पर मकान मालिक का पैन देना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस