सैजनी का राज कौन पहनेगा ताज ?
बदायूं की बात- सुशील धींगडा के साथ
जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम सैजनी के एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला आम आदमी के बीच इस लिए चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि उसमें एक के बाद एक पेचीदा मामला निरंतर सामने आ रहा है लेकिन मास्टर माइंड और संरक्षण दंेने वालों का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। आम आदमी को लगता है कि जांच मे ंसच क्या है सब सामने आ जाएगा लेकिन संरक्षण देने वालों को पर्दे के पीछे रखा जाएगा तो जांच की सत्यता पर आंच जरूर आएगी और इसी लिए जांच के प्रथम दौर के घेरे में संरक्षण देने वालों के नाम ढूढना चाहिए जिससे आम आदमी के सामने जांच के निष्पक्ष होने की सत्य साबित हो सके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

