4:07 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कोतवाली पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा बिल्सी पर जनता की समस्याओं को सुना

अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना कोतवाली पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना बिल्सी पर उपस्थित रहकर थाना दिवस/समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


आज दिनांक 28.03.2026 को थाना दिवस/ समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा थाना कोतवाली पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा थाना बिल्सी पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया,साथ ही संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा थाना दिवस / समाधान दिवस रजिस्टर चेक कर सम्बन्धित को अद्यावधिक हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं बिल्सी व अन्य अधि0कर्मगण मौजूद रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस