पिछला पखवाडा के हालात, व्यवसायिंक घरानों पर एक के बाद एक बज्रपात ?
बदायूं की बात- सुशील धींगडा के साथ
जनपद में पिछला पखवाडा व्यापार से जुडे समाज को काफी दुख देकर गया है। इस दौरान जनपद के व्यापार जगत के दो स्तम्भ बदायूं निवासी ब्रजभूषण लाल सिंह सिंघल और उझानी निवासी व्यापारी नेता मुरली मनोहर सिंघल बदायू के समाज के बीच नहीं रहे जबकि इस पखवाडे के प्रारम्भ में मुडिया में स्थित प्रमुख व्यवसायिक संस्थान संजय अग्रवाल के व्यवसायिक माल और ईद से पूर्व बदायूं के प्रमुख रेडीमेड गारमेंटस के व्यवसाई भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारती के भाईयों के शहर में सब्जी मंडी के समीप ज्योति गारमेंट में आग लगने की ऐसी हृदय विदारक घटनाऐं हुई जिसने आम आदमी को झकझोर के रख दिया और अब ब्रजभूषण लाल सिंघल और मुरली मनोहर सिंघल के देहावसन से समाज से समाज में सन्नाटा सा पसर गया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

