बदायूं: उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल (जिलाध्यक्ष के.बी. गुप्ता) ने सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को नवयुग योजना के तहत नगर पालिका परिषद के स्मार्ट सिटी चयन पर पत्र सौंपकर आभार जताया। इस अवसर पर माननीय सदर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता और उनके सुपुत्र जिला मंत्री भाजपा युवा नेता विश्वजीत गुप्ता का पटका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया।
के बी गुप्ता ने इसे मा सदर विधायक के सतत प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम बताया।जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि बदायूं सदर विधानसभा के विकास के लिए युवा नेता के रूप में जिला मंत्री भाजपा श्री
विश्वजीत गुप्ता अपने पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनता की सेवा में लगे हुए हैं और बदायूं नगर के विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।
पत्र-विमोचन के दौरान जिलाध्यक्ष के बी गुप्ता के साथ व्यापार मंडल के अनेकों पदाधिकारीगण चंद्र प्रकाश गुप्ता दीपक राज महाजन, संदीप रस्तोगी, नरेंद्र कुमार गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, कमलेश गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, राहुल रावत, अखिल रस्तोगी, डॉ शरद गुप्ता, डॉ संजीव गुप्ता, मयूर गुप्ता दीपांशु राठौर, रोहित गुप्ता, राजीव गुप्ता, रचित साहू, शेखर साहू, राजू शर्मा, कमल रस्तोगी,सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मंडल ने भरोसा जताया कि मा सदर विधायक के मार्गदर्शन में स्मार्ट सिटी परियोजना आदर्श रूप से लागू होगी और बदायूं प्रदेश के अग्रणी नगरों में शामिल होगा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

