7:35 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अभियुक्तों के खिलाफ़ कार्यवाही

बदायूं –
केशव गुप्ता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत थाना बिनावर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 196/25 धारा 137(2)/87/70(2)/351(3) BNS व 5G/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गौतम गुप्ता पुत्र राजेश उर्फ राजू गुप्ता, निवासी कस्बा व थाना बिनावर, बदायूँ को गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त शांति व्यवस्था भंग करने वाले 03 अभियुक्त—
भूदेव पुत्र हरपाल
महेश पुत्र करन
राहुल पुत्र धर्मेन्द्र
निवासीगण ग्राम नदौलिया/विलहत थाना बिनावर, बदायूँ को धारा 170/126/135 BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया।
सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस