बदायूं को मिली बड़ी सौगात: इंटरसिटी ट्रेन अब कासगंज तक, दिल्ली कनेक्टिविटी आसान
बदायूं के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी (14315/14316) ट्रेन का विस्तार कासगंज तक करने की मंजूरी दे दी है। अब यह ट्रेन बदायूं होकर चलेगी, जिससे सीधे दिल्ली तक सफर आसान होगा।
नई समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन कासगंज से सुबह 2:50 बजे चलकर 3:45 बजे बदायूं पहुंचेगी और आगे बरेली होते हुए सुबह 10:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम 4:35 बजे दिल्ली से चलकर रात 10:40 बजे बदायूं पहुंचेगी और 12:10 बजे कासगंज पहुंचेगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

