शहीदों एवं अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
जनहित सत्याग्रह मोर्चा, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वाधान में एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को उप जिलाधिकारी बिसौली बदायूं के माध्यम से भेजा। ज्ञापन से पहले हुई चर्चा में उपस्थित वक्ताओं ने शाहजहांपुर नगर निगम द्वारा किए गए इस कृत्य और शहीदों के अपमान के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
वक्ताओं ने कहा कि हमारे देश के महान क्रांतिकारियों के संघर्षों और बलिदानों के कारण ही देश आजाद हो पाया था। लेकिन दुखद है कि हमारी इस क्रांतिकारी विरासत को कुत्सित इरादों से मिटाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन आज की फासीवादी ताकतें भूल जाती हैं कि क्रांतिकारियों की विरासत और उनके सपनों को आगे बढ़ाने के लिए देश में लोग मौजूद है। इन महान क्रांतिकारियों की मूर्तियां तोड़ने से उनके विचारों को नहीं मिटाया जा सकता।
वक्ताओं ने बताया टाउन हॉल, शाहजहांपुर में 1972 में स्थापित काकोरी एक्शन के अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल,अशफ़ाक उल्ला खान और ठा.रोशन सिंह की प्रतिमाएं 24 मार्च 2026 प्रातः 3 बजे अंधेरे में बहुत अपमानजनक ढंग से बुल्डोजर से तोड़ कर गिरा दी गईं और मलवा भी बहुत जल्द हटाकर गायब कर दिया गया।शाहजहांपुर में शहीदों को अपमानित करने वाला यह कृत्य ऐसे समय में किया गया जब पूरे देश में 23 मार्च से एक दिन पहले से लेकर 23 की रात तक शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर उन महान क्रांतिकारी शहीदों को याद किया जा रहा था एवं जनपद मेरठ की सरधना विधानसभा क्षेत्र के गाँव भगवानपुर में सविधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉ0भीमरावअम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना बहुत ही निदनीय एव असामाजिक कृत्य है, पूरे प्रदेश में इस तरह की घटनाए लगातार बढ़ रही है जो बाबा साहब के विचारो को रोकने की साजिश है लेकिन ये प्रदेश और देश बाबा साहब की समानता की विचारधारा से ही आगे बढ़ेगाl यह कृत्य देश के महापुरुषों व क्रांतिकारी शहीदों की शहादत को अपमानित करने वाला है। साथ ही साथ साम्राज्यवाद विरोधी संघर्ष की विरासत पर धब्बा है। साम्राज्यवाद विरोधी संघर्ष और शहीदों की शहादत के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की हैl ज्ञापन देने वालों में ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह,हरीश चंद्र यादव, हर्षवर्धन,तेजेंद्र यादव,सत्येंद्र यादव, एडवोकेट योगेश कुमार यादव, एडवोकेट युधिष्ठिर यादव,एडवोकेट वेद प्रकाश यादव,आशुतोष पाठक आदि सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहेl
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

