11:29 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- मिशन शक्ति टीम का जागरूकता अभियान, महिलाओं को दी सुरक्षा संबंधी जानकारी

बिसौली में मिशन शक्ति टीम का जागरूकता अभियान, महिलाओं को दी गई सुरक्षा संबंधी अहम जानकारी

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बदायूं के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे “मिशन शक्ति-5” अभियान के तहत थाना बिसौली क्षेत्र में गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं व छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) जैसे नंबरों का उपयोग कर वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
इसके साथ ही टीम ने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए डिजिटल सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया। महिलाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड, ओटीपी शेयर न करने जैसी सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उनके अधिकारों की जानकारी भी दी और उन्हें निर्भीक होकर आगे आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
पुलिस विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश भी प्रसारित हो रहा

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस