4:34 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को कब लागू किया जाएगा- धर्मेंद्र यादव

समाजवादी पार्टी के नेता,मुख्य सचेतक तथा सांसद ने देश के किसानों और स्वामीनाथन के मुद्दे को लेकर पार्टी का पक्ष रखा।
इस मौके पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश की कृषि मंत्री ने अपने जवाब में कहा है कि लगभग पिछत्तर हजार किसानों की आय दोगुनी अथवा उससे ज्यादा बढ़ी है जबकि सच्चाई यह है कि एक सौ चालीस करोड़ की आबादी वाले इस देश में लगभग साथ प्रतिशत लोग खेती- किसानी पर निर्भर है।आप 2014 का अपना घोषणा पत्र पढ़िए,उसमें आपने कहा था कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करेंगे।मेरा इस भाजपा सरकार तथा मंत्री जी से सीधा सवाल है कि 2014 में सरकार बनाने के लिए आपने किसानों को गुमराह क्यों किया कि सरकार बनने पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू किया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि देश का किसान हताश,उदास और परेशान है और आत्महत्या करने को मजबूर है लेकिन आप लोग सिर्फ भाषण देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हो,देश का किसान स्पष्ट रूप से जानना चाहता है कि आयोग की सिफारिश को कब लागू किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस