11:28 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

सभी की मनोकामनाओं को पूरी करती है मां स्कंदमाता

सभी की मनोकामनाओं को पूरी करती है मां स्कंदमाता
बिल्सी। सोमवार को नगर के देवी मंदिरों में मां के भक्तों ने नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवे अवतार मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की। भक्तों का मानना है कि इनकी पूजा करने से व्यक्ति के लिए मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। साथ ही परम सुख की प्राप्ति होती है। इन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है। व्यक्ति का मन समस्त लौकिक, सांसारिक, मायिक बंधनों से विमुक्त होकर मां के इस स्वरूप में पूर्णतः तल्लीन हो जाता है। सच्चे मन से अगर मां स्कंदमाता की आराधना की जाए तो व्यक्ति सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नगर के मोहल्ला संख्या एक हनुमानगढ़ी स्थित देवी मंदिर, मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, शीतला देवी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस