शहीद दिवस पर अमर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
बिल्सी। सोमवार को फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शहीद दिवस के अवसर पर अमर स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। जहां शिक्षकों व स्टाफ ने उन्हें नमन किया।
इस दौरान शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए शहीदों के साहस, त्याग और देशभक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। डायरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों का बलिदान हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। वहीं एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

