2:07 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – कोई तो होगा दुख का कारण, जो देखा पूर्व सभासद ने टावर ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
जिले की बिसौली तहसील मुख्यालय पर एक पूर्व सभासद के टावर पर चढे दस घंटे बीत चुके हैं लेकिन अब तक टावर पर बैठे टावर मामले की जांच कराने के आदेश दिए जाने की जिद पर अढे हुए हैं। मामला जमीन के विवाद का बताया जा रहा है जो क्षेत्र के वजीरगंज की एक जमीन के विवाद का है जिसमें वजीरगंज में राजनीति से जुढे कुछ बहुचर्चित नाम बताये जा रहे हैं जो लम्बे समय से भूमि पर कब्जों को लेकर चर्चा का केंद्रवन्दु बनकर जनचर्चा का विषय बने हुए हैं। बताते है कि पूर्व सभासद इससे पूर्व 15 सितम्बर को इसी टावर पर चढे थे जिसमें अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर टावर उतरे थे लेकिन राजनेतिक प्रभाव के चलते मामला फाइलों में दब गया और सिस्टम से परेशान पूर्व सभासद आज सुबह फिर टावर पर चढ गए जिसके बाद तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए लेकिन पूर्व सभासद मामले की जांच के आदेश अथवा कार्रवाई कराने की मांक को लेकर टावर से अपनी पावर दिखा रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस