11:28 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – लापता 3 बच्चों का सुराग नहीं, पुलिस जांच में जुटी

बिसौली(बदायूं) ! बिसौली कोतवाली क्षेत्र से 3 मासूम बच्चों के संदिग्ध हालत में लापता होने का मामला अब और भी गंभीर हो गया है। चार दिन यानि की पूरे 96 घंटे बीत जाने के बाद भी तीनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने से इलाके में दहशत और बैचैनी का माहौल बना हुआ है। परिवार का रोरोकर बुरा हाल है,जबकि पुलिस हर एंगल से घटना की जांच में जुटी हुई है।
घटना बिसौली नगर के कस्बे की नई बस्ती वार्ड नंबर 17 ईदगाह रोड़ की है। जहां बीती 18 मार्च की शाम करीब 6 बजे तीनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे और रहस्यमयी तरीके से अचानक लापता हो गए। लापता बच्चों में 10 वर्षिय आहिल उसका 8 साल का छोटा भाई रसूल और 14 वर्षिय चचेरा भाई आरिश शामिल हैं। परिजनों के मुताबिक बच्चे सामान्य तरीके से खेल रहे थे,लेकिन अचानक तीनों बिना किसी जानकारी के गायब हो गए।
पिछले चार दिनों से पुलिस और परिजन लापता बच्चों को तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनका कहीं भी अता-पता नहीं लग सका है। अब परिजनों की चिंता डर में बदल चुकीं है और उन्हें अनहोनी का डर सताने लगा है। रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से संपर्क किया लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि घटना वाले दिन परिजनों ने आंशका जाहिर की थी कि बच्चे पहले नेल्लूर दरगाह जा चुके हैं शायद वहां चले गए हो लेकिन बच्चे वहां भी नहीं पहुंचे थे।
इंस्पेक्टर राजेंद्र पुंडीर ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की कई टीमें संभावित स्थानों पर तलाश और आसपास के सीसीटीवी खंगालते हुए बच्चों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस