नवरात्रि – चतुर्थ दिन मां कूष्मांडा का किया पूजन, मंदिरों में गूंजे जयकारे।
उझानी-बदांयू 22 मार्च।
चैत्र नवरात्र के चतुर्थ दिवस मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप कूष्मांडा का पूजन किया गया। दोपहर तक मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। शाम को देवी प्रतिमाओं का भव्य शृंगार किया गया, जिनके दर्शन के लिए रात तक भक्त उमड़ते रहे।
भक्तों ने मिष्ठान, फल और नारियल आदि वस्तुएं मां को अर्पित कर मां की आरती की। बड़ी माता मंदिर, छोटी माता मंदिर, शिव मंदिर, मैमियां मंदिर स्थित माता मंदिर, में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।
मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और आरती का मधुर संगीत गूंजता रहा। मैंमिया मंदिर सिथ्ति नौ देवी मंदिर में विशेष रूप से भीड़ उमड़ी। यहां मां कूष्मांडा की विशेष सजावट की गई थी और सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में दर्शन के लिए खड़े रहे।
देवी मंदिर व अन्य मंदिरों के बाहर बैठे लोगों को भक्तों ने दिल खोलकर दान दिया। मिठाई व फल समेत दान में रुपये भी दिए। कुछ श्रद्धालुओं ने छोटी-छोटी कन्याओं को दही जलेवी का भी वितरण किया।
राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

