बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
अब तक जिले का जो दातागंज विधानसभा क्षेत्र ताबडतोड विकास के चलते जिले में चर्चित हो रहा था वही दातागंज विधानसभा क्षेत्र वर्तमान में क्षेत्र के ग्राम सैजनी में स्थित एचसीपीएल के दो अधिकारियों की प्लांट में घुसकर दिन – दहाडे गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद देशभर में चर्चा का विषय बन गया है और जितनी चर्चा सैजनी में होने वाले दोहरे हत्याकांड की हो रही है उससे ज्यादा चर्चा सैजनी में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारोपियों को संरक्षण देने वालों की हो रही है क्योंकि अभी तक उनके नाम कार्रवाई के घेरे में नहीं आए हैं। अब तक आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर का शिकंजा चल चुका है। धनवान होने बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना में धन मिलने एवं नागालेंड से शस्त्र लाइसेंस्र बनकर बदायूं में स्थानांतरित होने की जांच चल रही है। थाने के प्रभारी एवं दरांेगा के खिलाफ कार्रवाई भी हो चुकी है जबकि उनके खिलाफ जांच शुरू हो चुकी है। एसआईटी की टीम मामले की जांच कर रही है लेकिन इतना सब होने के बावजूद हत्यारोपियों को संरक्षण देने के मामले में चर्चा का केंद्रविंदु बने प्रभावशाली लोगों के नाम ना तो सामने आए हैं और ना ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जा रही है। लोगों का कहना है कि सैजनी में दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को संरक्षण देने वाले आखिर कितने प्रभावशाली हैं जो दोहरे हत्याकांड से पूर्व एचपीसीएल के अधिकारियों द्वारा थानंे में दर्ज रिपोर्ट और जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिए जाने वाले सुरक्षा के प्रार्थना पत्र रददी की टोकरी में चले गए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

