बिसौली। नगर में शनिवार को ईद उल फितर का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कार्डिनेटर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार सतीश प्रेमी और पूर्व नगर अध्यक्ष काजी शाहनवाज खां ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और खुशियां साझा की। श्री प्रेमी ने कहा कि ईद का त्योहार केवल एक समुदाय का नहीं बल्कि पूरे देश का पर्व है। उन्होंने जोर देखकर कहा कि हिंदू और मुसलमान के बीच कोई भेद नहीं है। धर्म और पूजा पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन देश की खुशहाली और तरक्की के लिए हम सभी एकजुट हैं। श्री सतीश प्रेमी ने कहा कि जिस तरह हाल ही में मुस्लिम समुदाय ने हिंदू भाइयों के साथ मिलकर होली का त्यौहार मनाया। इसी तरह आज हिंदू समाज के लोग भी ईद की खुशियों में शामिल होकर सेवइयां साझा कर रहे हैं। उन्होंने इसे देश की असली पहचान बताया। इस मौके पर काजी शाहनवाज खान, मशकूर खान, मशहूद खां हमदम, हनीफ कुरैशी, बब्बू खान, जाकिर खां, अफजल फारूकी, नगर पालिका सभासद बाबू फारुकी, राजा फिरोज, हमजा खान, इजहार खान, शकील फारूकी, राजा आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

