खुशखबरी – लालकुआं – राजकोट साप्ताहिक ट्रेन का उझानी हुआ स्टापेज।
अवधि विस्तार के साथ उझानी में रूकेगी साप्ताहिक ट्रेन।
बरेली, 21 मार्च।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05045/05046 लालकुआं-राजकोट-लालकुआँ साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन अवधि में विस्तार लालकुआँ से 5 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक रविवार को तथा 05546 राजकोट-लालकुआं विशेष गाड़ी राजकोट से 6 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को 04 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05045 लालकुआँं-राजकोट साप्ताहिक विशेष गाड़ी 05 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक रविवार को लालकुआँ से 12.35 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 13.00 बजे, बहेड़ी से 13.18 बजे, इज्जतनगर से 14.15 बजे, बरेली जं. से 14.50 बजे, बदायूॅू से 15.35 बजे, उझानी से 15.38 बजे, सोरों शुकर क्षेत्र से 16.20 बजे, कासगंज से 17.15 बजे, हाथरस सिटी से 18.15 बजे, मथुरा कैंट से 19.05 बजे, मथुरा जं. से 19.25 बजे, भरतपुर से 21.05, सुरेन्द्रनगर से 15.49 बजे तथा वांकानेर जं. से 16.45 बजे छूटकर राजकोट 18.10 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 05046 राजकोट-लालकुआँ विशेष गाड़ी 06 से 27 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से 22.30 बजे प्रस्थान कर , अगले दिन जयपुर से 16.35 बजे, दौसा से 17.22 बजे, बांदीकुई से 18.20 बजे, भरतपुर से 20.35 बजे, मथुरा जं. 22.45 बजे, मथुरा कैंट से 23.00 बजे, हाथरस सिटी से 23.32 बजे, तीसरे दिन कासगंज से 00.50 बजे, सोरों शुकर क्षेत्र से 01.15 बजे, उझानी से 01.20 बजे, बदायूूॅ से 01.55 बजे, बरेली जं. 02.55 बजे, इज्जतनगर से 03.35 बजे, बहेड़ी से 04.17 बजे तथा किच्छा से 04.37 बजे छूटकर लालकुआँ 05.15 बजे पहुॅचेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

