उझानी 21 मार्च।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा-
टनकपुर विशेष गाड़ी के संचलन का अवधि विस्तार 2 अप्रैल, 2026 से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक वृहस्पतिवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार एवं मंगलवार को 75 फेरों के लिए किया जायेगा।
बरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 13, वातानुकूलित कुर्सीयान के 02 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाये जायेंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

