1:08 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बीएल वर्मा ने जीती जंग, अप्रेल माह में दिखेगा रंग !

बीएल वर्मा ने जीती जंग, अप्रेल माह में दिखेगा रंग !
बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अप्रेल को बदायूं से दिल्ली जाने वालों को सीधी रेलसेवा मिलना शुरू हो जाएगी क्योंकि केंदीय मंत्री बीएल वर्मा ने दिल्ली वाली रेल चलवाने की वह जंग जीत ली है जिसके लिए बदायूं वाले आजादी के बाद से गुहार लगा रहे थे। बताते हैं कि इस मामले की सूचना रेलवे को मिल गई है और रेलवे के अधिकारी बदायूं से दिल्ली तक की रेल सेवा शुरू कराने की तैयारियों में जुट गए हैं।
विदित रहे कि बदायूं के मतदाता आजादी के बाद से तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय से बदायूं दिल्ली के बीच रेलसेवा शुरू कराने की मांग करते चले आ रहे थे लेकिन सात दशक बीतने और बदायूं के कई सांसदों के केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बावजूद बदायूं से दिल्ली की रेलसेवा नहीं दिला पा रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में बदायूं निवासी बीएल वर्मा के राज्यसभा सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री बनने पर बदायूं वालों को रेलसेवा शुरू होने की उम्मीद कई बार जागी लेकिन हर बार कोई ना कोई रूकावट रेल सेवा में बाधक बन गई जोे अब तक बदायूं से दिल्ली रेल नहीं पाई थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस