बदायूं से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होने जा रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने इसकी घोषणा करते हुए ट्रेन के टाइम टेबल को मंजूरी दे दी है।
इस ट्रेन के तहत सुबह करीब 10 से 10:30 बजे बदायूं से दिल्ली के लिए प्रस्थान होगा, जबकि शाम करीब 4 बजे दिल्ली से वापसी होगी और रात लगभग 10 बजे बदायूं पहुंचेगी।
राज्यमंत्री ने यह जानकारी वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने छात्रों से मुलाकात कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के टिप्स भी दिए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि बदायूं में रिंग रोड का काम भी प्रगति पर है और जल्द ही इसकी डीपीआर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

