8:17 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। अलविदा जुमे की नमाज अकीदत और एहतराम से अदा की

बिसौली। मुकद्दस रमजान में अलविदा जुमे की नमाज अकीदत और एहतराम से अदा की गई। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, तरक्की, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी। शुक्रवार को जामा मस्जिद समेत नगर की प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज ए जुमा अदा कर मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात रही। बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना बिलाल अख्तर नूरी ने अपनी तकरीर में कहा कि फितरा और जकात हर इंसान को ईद की नमाज से पहले दे देना चाहिए। फितरा हर इंसान पर वाजिब होता है जबकि जकात इंसान के माल पर दी जाती है। शुक्रवार को नगर की जामा मस्जिद में हाफिज अब्दुल मुकद्दिर अहमद ने, मस्जिद बिलाल में मौलाना शादाब रजा उवैसी ने, बड़ी मस्जिद में मौलाना बिलाल अख्तर नूरी ने, कादरी मस्जिद में मौलाना अफलाक रजा उवैसी ने, मदीना मस्जिद में मौलाना रफीक खान ने, नफीस मस्जिद में हाफिज मजहर खांन ने, मस्जिद इब्राहीम खां में मौलाना मो. अली अशरफी साहब ने नमाज अदा कराई। मरकज बाली मस्जिद में नसीम अख्तर कासमी साहब ने नमाज अदा कराई। इधर ग्राम मौजमपुर में हाफिज अब्दुल हक रिज़वी साहब ने नमाज अदा कराई। ग्राम पपगांव में मौलाना असलम रजा नूरी साहब ने नमाज अदा कराई।

विज्ञापन एक्सप्रेस