बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
राजनेनिकों द्वारा चहेतों को संरक्षण देने की चर्चाएं जिले मे ंहमेशा सामने आई हैं जो चर्चा का विषय बनी हैं लेकिन संरक्षण की जो हालत अब सामने आ रही है वह समाज के लिए घातक दिख रही है। चहेतों को ठेके दिलाना, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना, निधि को अपनी जागीर समझ कर रेवडियां बांटने तक की बात तो समझ में आती है परंतु एक ही परिवार को अपना खास बनाकर उसको संरक्षण दिलाने से आम आदमी को ऐसा लगने लगा है कि यह मामला अपनों को रेवडियां बांटने का नहीं रेवडियों को अपनी तिजोरी में पहुंचाने का ऐसा गुप्त मार्ग है जिसमें पहुंचने वाला धन अंतिम चरण में लुप्त हो जाता है और शायद इसी के चलते बहुचर्चित प्रकरण में आम आदमी को राजनेतिक संरक्षण के पीछे भ्रष्टाचार पर संरक्षण का पहरा दिख रहा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

