वजीरगंज राजनीति के नामित सभासदों की वजह से बदले समीकरण
वजीरगंज बदायूं
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नगर पंचायत वजीरगंज में नामित सभासदों के नाम की घोषणा के बाद से कुछ समर्पित पार्टी पदाधिकारी के चेहरे मुरझाए एवं पार्टी नेताओं पर सोशल मीडिया के द्वारा व्यंग रूपी तंज कसे जा रहे हैं जिससे नगर के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इसे आत्मघाती कदम बता रहे है
नगर पंचायत वजीरगंज में सरकार द्वारा नामित सभासद पद के लिए कस्बे के कई पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने अपने अपने नेताओं के माध्यम से पार्टी में पद के लिए दावेदारी कर वरिष्ठ नेताओं की परिक्रमा भी खूब की लेकिन जब शासन द्वारा जिन तीन नाम की घोषणा की गई उससे पार्टी के कार्यकर्ता हक्के-बक्के रह गए और एक दूसरे से सवाल करते हुए अपने आप को ठगा महसूस करने लगे और उन्होंने अपने गुस्से का इजहार भी खुलेआम सोशल मीडिया पर पार्टी नेताओं पर छलने का आरोप लगाया है इसकी चर्चा कस्बे में भी आम है
लेकिन इन तीन नाम की घोषणा के बाद ऐसा लगता है की पार्टी ने नगर पंचायत वजीरगंज में लगातार भाजपा की हार की वजह को ढूंढते हुए इस बार ऐसे लोगों को नामित सभासद बनाया है जिससे वह अपनी अपनी जातियों का ज्यादा से ज्यादा वोट भारतीय जनता पार्टी को दिलवा सके और यही मुख्य कारण है कि पर्दे के पीछे से इस खेल को बखूबी अंजाम दिया गया
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

