8:15 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- मंदिरों में लगीं भक्तों की लंबी कतारें

बिसौली में चैत्र नवरात्र के सुबह से ही मंदिरों में लगीं भक्तों की लंबी कतारें,माता रानी का जयघोष।

बिसौली (बदायूं) चैत्र नवरात्र के शुभारंभ के साथ बिसौली एंव देहात क्षेत्र में गुरूवार सुबह से ही भक्ति का उल्लास छा गया। मंदिरों में सुबह श्रद्घालुओं की लंबी-लंबी कतारें और माता रानी का जयघोष दिखाई दिया। नगर के प्रमुख मंदिर प्रचीन हथौड़ा देवी,नाथजी,प्रचीन गवां देवत,बैनी महाराज और बड़ा समेत सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि विधान से प्रथम देवी मां शैलपुत्री की पूजा कर सुख समृध्दि स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। कई भक्तों ने वृत रखकर विधि विधान से पूजा अर्चना की वही कुछ ने नारियल,चुनरी और प्रसाद अर्पित किए। सुबह से ही आरती के साथ ही दर्शनों का सिलसिला शुरू हो गया,जो दिनभर जारी रही है। मंदिर परिसरों में जय माता दी के जयकारें से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों को आकर्षक फूलों और रंगीन रोशनी से सजाया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस