8:14 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- नवरात्रि व ईद – पुलिस ने किया पैदल मार्च

नवरात्रि व ईद के पर्व को लेकर पुलिस ने नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्येश्य से किया पैदल मार्च

बिसौली- आगामी नवरात्रि व ईदुल फितर के त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर बिसौली कोतवाली पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट व सतर्क है खुरापातियों पर प्रशासन पैनी नजर बनाए हुए है आगामी पर्व नवरात्रि व ईदउल फितर को मध्येनजर रखते हुऎ बिसौली कोतवाली पुलिस प्रशासन ने नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उदद्देश्य से कोतवाली से लेकर हाईवे से होते हुऎ नगर के मुख्य मार्गों साहित भारी पुलिस बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया तथा नगर में नवरात्रि व ईद को लेकर सजे बाजार में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एव दुकानदार बंधुओं से वार्तालाप कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया तथा मेन मार्केट व बाजार में किसी भी व्यक्ति को संदिग्ध देखने पर तत्काल प्रभाव से कोतवाली पुलिस को सूचित करें वहीं नगर के जिम्मेदार पुलिस अधिकारी ने बताया की आगामी त्यौहारों में किसी ने भी शांति व्यवस्था भंग कर माहौल बिगड़ने की कोशिश की तो किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा ।

विज्ञापन एक्सप्रेस