बदायूं की बात- सुशील धींगडा के साथ
बात आज की नहीं है बदायूं वालों ने जब से होश सम्भाला है यह बात बहुत करीब से देखी है। वह दौर देखा जब प्रदेश के मंत्री हर सप्ताह जब अपने घर हैलीकाप्टर से आते थे कवियों को पिटवाने पर चर्चा अस्तित्वविहीन हो गए थे। वह दौर भी देखा जब एक मंत्री के अपने घर बदायूं आने के बाद बिजली ट्रिप मारना भी भूल जाती थी और लिए लोग मंत्री जी को जनरेटर कहा करते थे। बदायूं वालों ने वह दौर पांच दशक पूर्व देखा जब बदायूं के एक सांसद ने सदन में बदायूं को रेल ना मिलने पर हवाई सेवा उपलब्ध कराने की मांग की थी और वह दौर भी देखा कि दो टाइम की रोटी को चिंतित रहने वाले कुर्सी मिलने के बाद कितने बडे धन्ना सेठ बन गए और वह भी बहुत करीब से देखा जब मतदाता ने वोट की ताकत से हीरों और हीरो से जीरो बना दिया।
अब सत्ता है कि धन बरसता है इस बात से कौन इंकार कर सकता है तो बदायूं वाले कैसे इंकार कर सकते हैं लेकिन सत्ता में बैठे लोगों को यह बात ध्यान में रखना चाहिए कि मतदाता ज्यादा परेशान होकर जब चुप्पी साध लेता है तो अगली बार वोट की ताकत से बिस्तर भी बांध देता है। सत्ता में रहते हुए बदायूं मे ंना जाने कितनों ने लूटा है और आपको भी लूटना चाहिए इससे दूर होकर जन सेवक बनकर मैदान में आइये।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

