10:07 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

मस्जिद कदम रसूल में तरावीह के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल

नमाज़ियों ने पेश किए तोहफे, दुआओं के साथ माहौल हुआ रूहानी

बदायूं सहसवान माह-ए-रमज़ान की बरकतों के बीच नमाज़-ए-तरावीह के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल होने पर रूहानी माहौल देखने को मिला। इस मौके पर हाफ़िज़-ए-कुरआन ने पूरे रमज़ान में तरावीह की नमाज़ में कलाम-ए-पाक की तिलावत मुकम्मल कराई, जिस पर नमाज़ियों ने ख़ुशी में कारी अब्दुल माजिद बरकाती को फूल माला डालकर इस्तकबाल किया कुरआन मुकम्मल होने के बाद मस्जिद में सजी नात खानी की महफिल के बाद दुआ का एहतिमाम किया गया, जिसमें मुल्क व मिल्लत की सलामती, अमन-ओ-अमान और उम्मत-ए-मुस्लिमह की बेहतरी के लिए खास दुआएं मांगी गई। नमाज़ियों ने हाफ़िज़-ए-कुरआन को मुबारकबाद देते हुए उन्हें तोहफे पेश किए और नजराना भी दिया इस मौके पर मौलाना शकील बुलंदशहरी,मौलाना सलीम अख्तर,मौलाना रिसालत,आरिश चौधरी, डॉ.हैकल नक़वी,शादाब,काशिफ अली खान,जाकिर मेम्बर सहित दर्जनों नगरवासी और नमाज़ी बड़ी तादाद में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मस्जिद का माहौल पूरी तरह रूहानी रहा और लोगों ने अल्लाह तआला का शुक्र अदा किया कि उन्होंने रमज़ान के मुबारक महीने में कुरआन पाक सुनने और सुनाने की सआदत नसीब अता फरमाए ।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस