उझानी थाना क्षेत्र के बरामयखेड़ा गांव में जहरीली शराब पीने से बड़ा हादसा हो गया। शराब में केमिकल मिलाकर पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
वीओ-बताया जा रहा है कि बरामयखेड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय कमलेश पुत्र खुशहाली सिंह, यशपाल पुत्र चंदपाल और सिविल लाइंस क्षेत्र के अन्नी गांव निवासी 45 वर्षीय दामोदर ने शराब में केमिकल मिलाकर पी ली। इसके बाद तीनों की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने कमलेश और दामोदर को मृत घोषित कर दिया, जबकि यशपाल की हालत गंभीर होने पर उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद मृतकों के परिजन दोनों शवों को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। वहीं पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

