12:22 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सैजनी की घटना को लेकर पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह का दर्द

बदायूं की बात- सुशील धींगडा के साथ
जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम सैजनी में स्थित एचपीसीएल प्लांट में प्रबंधक और उपप्रबंधक की गोली मारकर हत्या किए जाने की हृदय विारक घटना ने बदायूं के पूर्व जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को अत्यधिक दुख पहुंचा है। श्री सिंह ने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है। दो अधिकारियों की इस तरह निर्मम हत्या होना पुलिस को पहले से सुरक्षा के लिए आवेदन देने के बाद भी और व्यथित करता है। दोनों परिवारों को ईश्वर इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को ईश्वर अपनी चरणों में स्थान प्रदान करें। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि
श्री सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मेरा मन बहुत व्यथित है क्योंकि मेरे द्वारा बड़े मन से इस इस फैक्टरी को मैं लाया था कि इस क्षेत्र में खुशहाली आएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में इस कारखाने की स्थापना को जमीन संडीला इंडस्ट्रियल एरिया में देख ली थी और पसंद कर ली थी और उसी दौरान सुब्रतो दास मुझसे मिलने आए उन्होंने बताया तो मैंने कहा मेरे यहाँ लगाओ मै सारी व्यवस्था करूँगा कोई दिक््कत नहीं आने दूँगा। संडीला मैं आप को मेरा जैसा कलेक्टर नहीं मिलेगा जो आपकी मदद करेगा और समस्या आपकी दूर करेगा। मेरे इसी वादे पर सडीला की बजाय फैक्ट्री बदायूं में लगी। उन्होने बताया कि इसी के पास महिला बटालियन पीएसी लाया और बिजली घर लाया। मेरा बस मकसद एक था की फैक्टरी लगने से क्षेत्र के लोगों में खुशहाली आएगी, नौजवानों को रोजगार मिलेगा और बदायूं को कम से कम एक फैक्टरी मिल जाएगी। मैंने जमीन की व्यवस्था की। 50 एकड़ जमीन दिलवायी कि बदायूं में एक फैक्टरी तो हो जाये। यही कारण है कि दुख और दर्द इस ह्रदय विदारक घटना ने दिया है।
इस घटना ने बदायूं को शर्मसार कर दिया है। हत्यारे और उनको संरक्षण देने वाले खिलाफ कठोर कार्रवाई तत्काल हो, हत्यारा तो जेल गया लेकिन संरक्षण दाता का नाम उजागर होना चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस