9:36 am Thursday , 30 July 2026
BREAKING NEWS

मेहंदीपुर से लाई जाएगी बाबा की ज्योति, 30 को नगर में गूंजेगा भक्ति का स्वर

बिल्सी। नगर में 30 मार्च को मेहंदीपुर से लाई जाने वाली बाबा की पवित्र ज्योति का भव्य नगर भ्रमण आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम संकट मोचन दरबार के महंत पंडित संजय शर्मा के सानिध्य में निकलेगा, जो नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। उन्होंने बताया कि नगर भ्रमण को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। शोभायात्रा में काली अखाड़ा, बड़े हनुमान जी की झांकी, भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी और वानर सेना मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। नगर के पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहेगा। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह फूल वर्षा और आतिशबाजी कर बाबा की ज्योति का स्वागत किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और नगर को भी भक्ति भाव से सजाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस