कार्यकर्ताओं के तप और त्याग से देशभर में मजबूत हुई भाजपा :- राजीव कुमार गुप्ता

नगर बदायूँ/बिल्सी नगर/बिसौली ग्रामीण/उसावाँ/बसोमा/दहगवां :- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत नगर बदायूँ, बिल्सी नगर, बिसौली ग्रामीण, उसावाँ, बसोमा, दहगवां मंडल में प्रशिक्षण वर्गों में बदायूँ नगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग वैभव लॉन में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा बिल्सी नगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग भगवान दास पैलेस में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा बिसौली ग्रामीण मंडल का प्रशिक्षण वर्ग ब्लू ऑर्चिड बिसौली में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन वरिष्ठ नेता मनोज कृष्ण गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा उसावाँ मंडल का प्रशिक्षण वर्ग शिव पैलेस दातागंज में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन जिला उपाध्यक्ष नेकपाल कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा बसोमा मंडल का प्रशिक्षण वर्ग ममता उत्सव लॉन में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन वरिष्ठ नेता अरविंद वाल्मीकि ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। तथा दहगवां मंडल का प्रशिक्षण वर्ग प्रेम रिसॉर्ट इस्लामनगर में आयोजित हुआ, जिसका उद्धघाटन जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा संगठन का विस्तार कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों के निरंतर संचालन से संभव होता है। आगे कहा कार्यकर्ताओं को मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए। इससे पार्टी की संरचना और अधिक सुदृढ़ होती है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

